हनुमानगढ़। विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत बुधवार को टाउन स्थित राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशामुक्त विकसित भारतÓ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामपाल अहरोदिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है, जब देश का युवा वर्ग पूरी तरह स्वस्थ और व्यसनमुक्त हो। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए समाज में नशामुक्ति के प्रति निरंतर जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से नशामुक्ति का प्रभावी संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला के जरिए नशे से स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को दर्शाया। पोस्टरों में नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का आह्वान किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य, कार्मिक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
