– शिकायत के बाद जंक्शन थाना पुलिस ने दबिश देकर की कार्रवाई
हनुमानगढ़। जंक्शन शहर के मुख्य बस स्टैंड के पास स्थित रॉयल होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जंक्शन थाना पुलिस की टीम ने होटल पर दबिश देकर दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशन में मंगलवार रात्रि को की गई। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जंक्शन स्थित रॉयल होटल में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वृताधिकारी मीनाक्षी के नेतृत्व में जंक्शन पुलिस टीम ने होटल पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल में देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में होटल संचालक सरस्वती मंडल (30) पत्नी सागर कुमार मंडल निवासी रवि चौक, पुरानी आबादी, श्रीगंगानगर, होटल मैनेजर हरीश (27) पुत्र राजेंद्र प्रसाद नायक निवासी राणासर पीएस भानीपुरा जिला चूरू हाल मैनेजर रॉयल होटल तथा पूजा शर्मा (35) पुत्री अमरनाथ ब्राह्मण निवासी वार्ड नम्बर 17, ढिल्लों कॉलोनी, हनुमानगढ़ जंक्शन शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ वृताधिकारी मीनाक्षी की रिपोर्ट के आधार पर महिला पुलिस थाना में पीटा एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच महिला थाना प्रभारी रजनदीप कौर की ओर से की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वृताधिकारी मीनाक्षी के साथ एएसआई गायत्री, इकबाल पठान, हेड कांस्टेबल सुभाषचंद्र, सुरेश कुमार, राजकुमार तथा कांस्टेबल जीतराम और संजीव कुमार शामिल रहे।
