ऐलनाबाद। जिला की रोड़ी थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूराग जुटाते हुए बीती 20 जनवरी 2026 को गांव रोड़ी में बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि बीती 20 जनवरी को गांव रोड़ी निवासी मेवा सिंह पुत्र बीरबल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी माता जी बुजुर्ग है और वह गली में घूमने के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो नौजवान युवक आए और और उसकी माता जी के कानों की बालियां झपट कर मौका से फरार हो गए। रोड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया उन्होंने तुरंत प्रभाव से रोड़ी थाना पुलिस को मामला शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला के बेटे की शिकायत पर थाना रोड़ी में छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी। जांच के दौरान रोड़ी थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दोनों आरोपी बिंदर खान उर्फ फंगली पुत्र सदिक खान व बिंदर सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासियान नंगल कलां, जिला मानसा पंजाब को नहर पुल रोड़ी क्षेत्र से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त सोने की बालियां इंडिया इन्फो लाइन,फाइनेंस गोल्ड लोन बैंक मानसा में देकर लोन करवा लिया है । रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर सोने की बालियां बरामद की जाएगी है । रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है,और पूछताछ के दौरान छीना-झपटी की अन्य आपराधिक वारदातों का खुलासा होने की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता।
