हनुमानगढ़। भजनलाल बाजीगर को आजाद समाज पार्टी का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष रेवंतराम पंवार द्वारा की गई। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रेवंतराम पंवार ने भजनलाल बाजीगर को नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी ग्रहण कराई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला महासचिव भजनलाल बाजीगर को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं भजनलाल बाजीगर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का विश्वास दिलाया।
