खोथांवाली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खोथांवाली की छात्रा मनीषा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में आर्ट्स संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मनीषा की इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता परसाराम और माता पूजा देवी को दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग से ही वह यह मुकाम हासिल कर सकी। मनीषा का सपना भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है। उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ और परिजनों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
