चारणवासी। गांव मलवाणी स्थित श्रीकृष्ण गोशाला के प्रांगण में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन अध्यक्ष ओमप्रकाश गहलोत की अध्यक्षता में हुआ। समारोह के दौरान गोशाला कमेटी द्वारा विधायक अमित चाचाण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनवारीलाल सुथार,पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विनोद गोदारा,पूर्व उप प्रधान रामकुमार स्वामी,फेफाना प्रशासक प्रतिनिधि श्योवीर ज्याणी,गोशाला तहसील अध्यक्ष दयाराम शिलू का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत कर प्रशंसा-पत्र भेंट कर सम्मानित किए और गोशाला में आगामी दिनों में प्रारंभ होने वाली गो-कथा का निमंत्रण पत्र भी सौंपा। अध्यक्ष ओमप्रकाश गहलोत ने गोशाला में गोवंश की बढ़ती संख्या का उल्लेख करते हुए विधायक के समक्ष एक नए शैड के निर्माण हेतु बजट उपलब्ध करवाने की मांग रखी। इस पर विधायक अमित चाचाण ने अपने संबोधन में कहा कि गो सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है और उन पर सदैव गोमाता की असीम कृपा रही है। उन्होंने गोशाला की स्वच्छता और सुव्यवस्थित प्रबंधन की सराहना करते हुए कमेटी को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। विधायक ने विश्वास दिलाया कि अप्रैल माह में विधायक मद या राज्य सभा सांसद निधि के माध्यम से गोशाला में एक शैड का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक ने गोशाला परिसर में स्थित शनिदेव और राधाकृष्ण मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने गोशाला का निरीक्षण किया और वहां चारे-पानी व गोवंश के रखरखाव की बेहतरीन व्यवस्था देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान विधायक ने गोशाला को 11 हजार रुपये व गोशाला तहसील अध्यक्ष दयाराम शिलू ने 21 हजार रुपये का फर्नीचर उपलब्ध करवाने का सहयोग किया। कमेटी ने विधायक को दानदाताओं द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे सहयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गोभक्त उपस्थित रहे।
गांव मलवाणी में विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ
गांव मलवाणी में विधायक निधि से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक अमित चाचाण द्वारा किया गया,प्रशासक यशोदा सहारण ने बताया कि पांच लाख से गोशाला में बना पशु शैड व पांच लाख से गोरखनाथ धूणा से बनवारीलाल जाखड़ के घर तक की मय नाली इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण हुआ है ग्राम पंचायत ने गांव में इंटरलॉक सड़कों के लिए बजट की मांग रखी,विधायक ने अगले सत्र में देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारीलाल सुथार, पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश बिजारणियां, पूर्व उप प्रधान रामकुमार स्वामी,ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष भजन सिंह,गोशाला अध्यक्ष ओमप्रकाश गहलोत,भूतपूर्व सरपंच माडूराम सहारण,निवर्तमान सरपंच हीरालाल भूंकल,मनीराम बाबल,सूरजभान सोनी,प्रकाश सुथार,महेन्द्र सिंह,मंगतूराम,रिटायर्ड अध्यापक धर्मपाल,छोटू राम चोपड़ा,शंकर गहलोत,मोहर सिंह,मनीष डूडी,किरशन सहारण,फूलाराम डूडी,सत्यप्रकाश सहारण सहित उपस्थित थे।
