रावतसर। जल उपयोक्ता संगठन जल संसाधन खंड रावतसर अध्यक्ष यूनियन की बैठक यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह सूडा की अध्यक्षता में जल संसाधन कालोनी रावतसर में संपन्न हुई। बैठक में विभागीय अधिकारियों व अध्यक्षो ने अनेक सिंचाई समस्याओं पर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह सूडा ने कहा कि हम अध्यक्षों के लिए आबियाना वसूली को लेकर आगामी डेढ माह बहुत व्यस्त रहने वाला है। उन्होंने सभी अध्यक्षों से सत प्रतिशत वसूली करने का आग्रह किया। सूडा ने कहा कि रावतसर खंड हमेशा ही आबियाना वसूली में प्रथम स्थान पर रहा है तथा इस वसूली सीज़न भी यह रिकॉर्ड बनाए रखना है। बैठक बाद सहायक अभियंता भवानी शंकर को अधिशासी अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपकर रावतसर ब्रांच नोरंगदेसर वितरिका में गेहूं फसल पकाव के लिए मार्च माह में एक अतिरिक्त सिंचाई बारी देने की मांग की। ज्ञापन अनुसार इन दोनों नहरो का रेगुलेशन बाईस फरवरी को ही समाप्त हो जाऐगा जबकि गेहूं पकाव के लिए मार्च माह में पानी की अतिआवश्यकता होती है। दासूवाली वितरिका पर नयोलखी सड़क पर बनी पुलिया को ऊंची करवाने तथा खेतेवाली वितरिका की पिटी बारियों की भरपाई की मांग की गई। आधे अधूरे नहर माइनरों का निर्माण पुरा करवाने तथा खालों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने की भी मांग की गई। बैठक में सहायक अभियंता ने खाला निर्माण से संबंधित अध्यक्षो की शंकाओं का समाधान किया तथा सभी सवालों के जवाब दिए। यूनियन अध्यक्ष सूडा ने सभी नहर अध्यक्षो से खाला निर्माण में विभाग का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में वर्षों बाद किसानों की मांग पुरी हुई है। प्रशासनिक अधिकारी राकेश टाक तथा पटवारी दयाल सिंह शेखावत व डी ओ सचिन ने विभागीय जानकारी अध्यक्षो से सांझा की। बैठक मे अध्यक्ष खेताराम डारा, हनुमान भांभू ,औम भादू, नंदराम भाखर, प्रेम जाखड़, मोती राम, सुभाष काकड़, गांधी राम बिश्नोई, जगदीश पुनिया, शिशपाल गोदारा, रविकांत शर्मा, भाला राम छापोला, संदीप सिंगाठिया, अमर सिंह सहारण, सुभाष बिश्नोई, सुशिल कुमार, महेंद्र सिंह, रामलाल सहित काफी अध्यक्ष मौजूदा रहे।
