हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के ऐतिहासिक माँ भद्रकाली मेले में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। आज चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु महामाई के दर्शनों के लिए माता भद्रकाली मंदिर के दरबार में पहुंचकर माथा टेक रहे हैं। हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) द्वारा प्रथम नवरात्रि से चलाये जा रहे भंडारे में रविवार को चौथे दिन समाजसेवी अनिल बंसल, जीतेन्द्र जिंदल व विनोद कुमार ने सपरिवार कन्याओं का पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया।

सुबह सहयोग शक्ति संस्थान की प्रेरणा पाहुजा, पूर्वा पाहुजा, चहक गाँधी, नेहा शर्मा, नेहा गर्ग, डॉ. शिप्रा शर्मा, कशिश, पायल, चारु आदि ने माँ भद्रकाली के दर्शन किए व समिति के कार्य का अवलोकन किया। समिति पदाधिकारियों ने आए अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। समिति अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल के नेतृत्व में रामकुमार मंगवाना, सुनील धूड़ीया, अनिल जिंदल, मनीशंकर जलंधरा, अजय शर्मा, देवीलाल पेंटर, गणेश बागड़ी, चंचल पारीक, डॉक्टर संतोख सिंह, विनोद गर्ग, विश्वनाथ सैनी रमेश काठपाल, सुरेश अग्रवाल, रूबी पाहवा, नवीन मिड्ढा, रंजन सैन, विकास कालड़ा, बजरंग सिंह,कालू कश्यप,सहित अन्य कार्यकर्ता सेवा कर रहे हैं।
