नोहर। अभिनव एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र यश बेनीवाल ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। यश की इस शानदार उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। यश बेनीवाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने यश की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिजनों और परिचितों ने भी यश को इस शानदार सफलता पर बधाई दी है।
