हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामसरा नारायण की छात्रा जागृति ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय से 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जागृति की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। जागृति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता कपिल और माता मीनाक्षी को दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता के प्रोत्साहन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई। जागृति का सपना आगे चलकर डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि वह भविष्य में मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई कर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। जागृति की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों, ग्रामीणों और परिजनों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
