हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झांसल की छात्रा ललिता ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के आर्ट्स संकाय में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल है। ललिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता राजेंद्र और माता मुन्नी के साथ-साथ गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। ललिता का लक्ष्य भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है। विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने ललिता की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
