हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जाटान के छात्र राहुल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में आर्ट्स संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। राहुल की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिसर और गांव में खुशी का माहौल है। राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता कृष्ण, माता सिलोचना और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई। राहुल का लक्ष्य भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है। विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों ने राहुल की इस उपलब्धि पर उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
