हनुमानगढ़। टाउन स्थित टाइम्स संस्थान में बुधवार को योग गुरु स्वामी रघुनाथ का आगमन हुआ। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को स्वस्थ जीवनशैली, योग, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक बातें बताईं। स्वामी रघुनाथ ने अपने संबोधन में स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन पर भी ध्यान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्था चेयरमैन डॉ. सागर मल लड्ढा, डायरेक्टर गोपाल किशन लड्ढा, कपिल लड्ढा, शिक्षा शास्त्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामप्रताप जांगू, विद्यालय प्रधानाध्यापिका नेहा शर्मा, फार्मेसी कॉलेज प्राचार्य अश्वनी शर्मा एवं आयुष कॉलेज मैनेजर डॉ. आंचल कामरा सहित संस्थान के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान संस्थान के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने स्वामी रघुनाथ के विचारों और मार्गदर्शन को ध्यानपूर्वक सुना।
