अपना घर वृद्धाश्रम में गुलाल और खुशियों के साथ मनाई होली
हनुमानगढ़। होली के पर्व पर राष्ट्रीय युवक परिषद की ओर से सेवा और संस्कार की अनूठी मिसाल पेश की गई। परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन के नेतृत्व में परिषद सदस्यों ने टाउन स्थित अपना घर वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। इस दौरान बुजुर्गां के चेहरों पर मुस्कान और खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान परिषद के सदस्यों ने सबसे पहले वृद्धजनों के चरणों में गुलाल अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बुजुर्गांे के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए सभी ने मिलकर होली के इस पावन पर्व को प्रेम और सम्मान के साथ मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि राष्ट्रीय युवक परिषद हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वृद्ध आश्रम में आकर बुजुर्गांे के साथ होली मनाकर अत्यंत खुशी महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक और आशीर्वाद स्वरूप होते हैं। उनके साथ समय बिताना और उन्हें सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी है। परिषद के सदस्यों ने वृद्धजनों के लिए खाद्य सामग्री, मिठाई, बिस्कुट, फल सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं भी भेंट कीं। इस पहल से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गां को अपनापन और स्नेह का अनुभव हुआ। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गांे ने भी परिषद के सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर परिषद के रामगोपाल सेन, वीरेंद्र जैन, मनजीत सिंह, दिनेश शर्मा, संदीप शर्मा, रामलाल कांवलिया, कुरड़ाराम, घनश्याम बिहानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
