नोहर। नेहरू बाल वाटिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शारदा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं होरीबा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता आश्रम के महंत रामनाथ अवधूत, ट्रस्टी रघुवीर शर्मा, हेमराज शर्मा, शंकर लाल शर्मा, तहसीलदार बजरंग लाल, नायब तहसीलदार संजीव तथा होरीबा इंडिया की प्रतिनिधि मिस कनिका और अनुराग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी सहदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 1273 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं रक्तदान शिविर में 224 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्त संग्रहण में एसएमएस ब्लड बैंक, जयपुर एवं जनहित ब्लड सेंटर, जयपुर की टीमों ने सहयोग प्रदान किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने नि:शुल्क सेवाएं दीं, जिनमें डॉ. अमित भटनागर, डॉ. हितेश शर्मा, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. एन.के. गोरा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. अश्वनी खिचड़, डॉ. हंसराज शर्मा, डॉ. अविकल्प शर्मा तथा वैद्य गौरी शंकर नेहरा शामिल रहे। वहीं दवा वितरण व्यवस्था में सुभाष शर्मा, कालूराम नाई, रफीक चौहान एवं बलवीर सिंह ने सक्रिय सहयोग दिया।

इस आयोजन में नोहर रिलीफ सोसायटी का भी विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे, जिनमें पूर्व प्रधान उर्मिला बिजारणीया, जेपी चाचाण, ओम कठौतिया, रमेश खटोटिया, पार्षद मुकेश मिश्रा, नियामत अली, घीसा राम नायक, प्रताप सहू, लालचंद नायक, आत्मप्रकाश बरोड़, जयदेव इंदौरिया, आनंद इंदौरिया, दिलावर बेनीवाल, अमर सिंह तलानिया, महावीर स्वामी, बजरंग लाल शर्मा, दयाराम स्वामी, वृतिका शर्मा, महेश शर्मा, रजनी जोशी तथा महावीर शकृवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के समापन पर ट्रस्ट के ट्रस्टी रघुवीर शर्मा, पूर्व सरपंच हेमराज शर्मा, शंकर लाल शर्मा, दयाराम शर्मा एवं भगवान राम शर्मा ने शिविर में पधारे सभी अतिथियों, चिकित्सकों, ब्लड बैंक की टीमों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

