नोहर। स्थानीय ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन की बैठक ओमप्रकाश सुथार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से कृष्णलाल कासनियां को आगामी दो वर्षों के लिए एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में व्यापारियों ने संगठन की मजबूती और आपसी सहयोग को बढ़ाने पर भी चर्चा की। उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णलाल कासनियां को बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में एसोसिएशन व्यापारियों के हितों की प्रभावी पैरवी करेगा और मंडी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर ओमप्रकाश सुथार, जुगल किशोर कलाणी, पवन चांडक, ओमप्रकाश पूनिया, राजेंद्र थिरानी, जमनाधर चाचाण, जगदीश प्रसाद सरिया, रोहताश गोदारा, राकेश बेनीवाल, कृष्ण सिंवर और टोनी जाखड़ सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
