हनुमानगढ़। टाउन स्थित नेहरू मेमोरियल विधि महाविद्यालय में मंगलवार को खेल सप्ताह ‘संगम क्रीड़ाÓ का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीताराम ने की। खेल सप्ताह 7 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को मंच दिया जा रहा है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सीताराम ने कहा कि आदिकाल से ही खेलकूद मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। आज के समय में खेल न केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि कैरियर निर्माण का भी सशक्त माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखती हैं, इसलिए समाज में खेलों को हर स्तर पर प्रोत्साहन मिलना चाहिए। खेलों को सदैव खेल भावना व सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ खेलना चाहिए। खेल सप्ताह के पहले दिन सह-आचार्य डॉ. केबी ओझा तथा डॉ. बृजेश अग्रवाल के निर्देशन 100 व 200 मीटर दौड़, चम्मच दौड,़ बॉल थ्रो, उल्टी चाल दौड़, तीन पैर दौड़ एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में विजेन्द्र सुथार, प्रदीप सैन तथा सोनू क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जबकि छात्रा वर्ग में पिंकी, गुरमीत तथा द्रोपती क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार चम्मच दौड़ में छात्र वर्ग में ध्रुव राबिया, विजेन्द्र सुथार तथा सोनू क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। जबकि छात्रा वर्ग में खुशदीप, द्रोपती तथा गुरमीत क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। बॉल थ्रो प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में ध्रुव राबिया, प्रदीप सैन तथा सोनू क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में पिंकी, द्रोपती तथा गुरमीत क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। रस्साकशी, उल्टी चाल, 200 मीटर दौड़ व तीन पैर दौड़ में ध्रुव राबिया, सोनू, रविकांत, राजेंद्र सिंह, धर्मपाल, पवन कुमार, विजेन्द्र, प्रदीप, सुमन, पिंकी, निशा गोयल, प्रियंका, अनुराधा, तरुण सोनी, रमनबाला, डिम्पल आदि ने अव्वल स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉ. मोहम्मद इमरान, हरीश यादव, विकास चौधरी, अशोक कुमार, निखिल सिगची व क्रांति गिला, करण बंसल, मीनाक्षी, नरेश कुमार, नीरज, श्रवण कुमार मौजूद रहे।
