हनुमानगढ़। अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से शहर में स्वच्छ राजस्थान (शहर), राजस्थान सरकार के ब्रांड एंबेसडर एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष केके गुप्ता के हनुमानगढ़ आगमन पर स्वागत एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मेलन की जिलाध्यक्ष एडवोकेट मिताली अग्रवाल, जिला महामंत्री दीपा डालमिया, सचिव आशा गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. शिवानी गर्ग, संरक्षक सरोज अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री अलीशा गोयल सहित सीमा गुप्ता, पूजा मित्तल व स्नेहलता गोयल की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मिताली अग्रवाल ने केके गुप्ता के समक्ष महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा। इसमें महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इसके बाद जिला महामंत्री दीपा डालमिया ने संगठन की गतिविधियों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यांे पर प्रकाश डाला। इस मौकेपर अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुभाष बंसल, पूर्व सचिव रविंद्र डालमिया, डीसीए अध्यक्ष पवन अग्रवाल, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमृत गोयल, नोहर से पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, राजू सरावगी, प्रांतीय महासचिव मुकेश हिसारिया, युवा अग्रवाल सम्मेलन जिलाध्यक्ष संजय जिंदल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, स्किल डेवलपमेंट, स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वच्छ भारत मिशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा करते हुए समाज सेवा की विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की गई।
