हनुमानगढ़। जंक्शन के सेक्टर 6 स्थित शिव शक्तिपीठ मंदिर में सर्वपितृ अमावस्या के मौके पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संपन्नता के लिए हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधिवत हवन में आहुतियां देकर विश्व शांति, जनकल्याण और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। हवन पंडित भानुदेव शास्त्री के सानिध्य में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में हंसराज, भवानी शंकर, विनोद सिंगला, रमेश सिंगला, प्रेम अरोड़ा, साहबराम मटोरिया, मनोज बंसल सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं एवं मातृशक्ति ने हिस्सा लिया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने सर्वपितृ अमावस्या पर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान विश्व शांति एवं समस्त मानव कल्याण की मंगलकामना की गई।
