हनुमानगढ़। सर्वोदया बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जंक्शन हनुमानगढ़ के छात्र सागर प्रताप सिंह ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के आर्ट्स संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। सागर प्रताप सिंह की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। सागर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सुरेंद्र सिंह सोढा और माता वर्षा कंवर के मार्गदर्शन व सहयोग को दिया है। सागर प्रताप सिंह ने बताया कि उनका लक्ष्य भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय स्टाफ, परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
