हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मक्कासर के छात्र साहिल ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 86.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साहिल की इस उपलब्धि से परिजनों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। साहिल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय स्टाफ ने बताया कि साहिल शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और अनुशासित छात्र रहा है। साहिल की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
