ऐलनाबाद। नशा एक जहर है और इस जहर से हमें अपने बच्चों को बचाना और सिरसा को नशा मुक्त बनाना हम सब का परम कर्तव्य है उक्त विचार पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा साहनी में वरदान नशा मुक्ति केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पंहचने उपरांत व्यक्त किए । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसपी दीपक सहारण ने कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तौर पर कमजोर बना देता है । उन्होंने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि सभ्य समाज के लिए नशा एक गंभीर चिंता का विषय है। एसपी दीपक सहारण ने कहा कि पुलिस व जिला प्रशासन अपने स्तर पर नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए हैं,जिसके काफी सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि सिरसा को नशा मुक्त बनाने के लिए जन सहयोग जरूरी ताकि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए बच्चों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार कर उनका सहयोग लें और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए बताएं की ऐसे किसी पदार्थ का सेवन न करें, जिससे नशा होता है तथा ऐसे व्यक्तियों से दूर रहें जो नशा करने के आदी है,संगत से रंगत आना स्वाभिक है । एसपी दीपक सहारन ने जनसंवाद के दौरान उपस्थित लोगों से कहा कि समाज व देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है की सिरसा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सिरसा को नशा मुक्त बनाने के लिए एकजुट होकर दृढ़ संकल्प लें तभी हम नशा मुक्त समाज की स्थापना कर सकते हैं ।

उन्होने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपके आसपास नशे का कारोबार करता है तो ऐसे लोगों की सूचना पुलिस प्रशासन को 8814056100 या 88 140 11620 पर दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सक। एसपी दीपक सहारा ने कहा कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशे से ग्रस्त है और नशा छोड़ना चाहता है तो ऐसे लोगों की सूचना पुलिस प्रशासन को दे सकते हैं,ताकि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उनका इलाज करवा कर समाज की मुख्यधारा में लाया जाए ।उन्होंने कहा कि नशे की कुरीति को जड़ से खत्म करने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि नशाखोरी की प्रवृत्ति के विरुद्ध सभी लोगों को एकजुट होकर अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए । एसपी दीपक सहारण ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों सामाजिक संस्थाओं को आगे आना होगा । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में पूर्ण योगदान देना का आश्वासन दिया । इस अवसर पर एसपी दीपक सहारण ने पौधा रोपण कर पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने कि लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का भी संदेश दिया । उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है । इस अवसर जन शिक्षा फाउंडेशन की तरफ से ब्लड डोनेशन कैंप,नि:शुल्क मैडिकल एवं आंखों का कैंप का भी आयोजन करवाया गया । इस अवसर पर जन शिक्षा फाउंडेशन व वरदान नशा मुक्ति केंद्र के संस्थापक राम भगत व अन्य गणमान्य लोग मुख्य रुप से मौजूद रहे ।
