हनुमानगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और रात्रि के समय अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के उद्देश्य से हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा 24 मार्च 2026 के लिए रात्रिकालीन गश्त अधिकारियों की सूची जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न सर्किलों में गश्त और निगरानी के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। सेक्टर हनुमानगढ़ के लिए सुपरवाइजर चेकिंग अधिकारी के रूप में पुलिस निरीक्षक (अपराध सहायक) सुभाष कच्छावा को नियुक्त किया गया है। वहीं सर्किल हनुमानगढ़ में रात्रिकालीन गश्त की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक अशोक बिश्नोई, थाना अधिकारी हनुमानगढ़ टाउन को दी गई है। इसी प्रकार सर्किल संगरिया में पुलिस निरीक्षक अमर सिंह को गश्त अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। इसी तरह सेक्टर नोहर के लिए सुपरवाइजर चेकिंग अधिकारी के रूप में आरपीएस अधिकारी सुभाष गोदारा, सीओ रावतसर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्किल रावतसर में रात्रिकालीन गश्त की जिम्मेदारी उप निरीक्षक मुकेश कुमार को दी गई है। साथ ही सर्किल नोहर क्षेत्र में उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार, थाना फेफाना तथा सर्किल भादरा में उप निरीक्षक चंद्रकला, थाना अधिकारी गोगामेड़ी को रात्रिकालीन गश्त का दायित्व सौंपा गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार रात्रिकालीन गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी और मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों पर नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
