हनुमानगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा गुरुवार को रात्रिकालीन गश्त अधिकारियों की ड्यूटी सूची जारी की गई, जिसमें विभिन्न सर्किलों में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार सेक्टर हनुमानगढ़ में सुपरवाइजर चेकिंग अधिकारी के रूप में मीनाक्षी (आरपीएस) को नियुक्त किया गया है। उनके अधीन सर्किल हनुमानगढ़ और सर्किल संगरिया में रात्रिकालीन गश्त की निगरानी की जाएगी। सर्किल हनुमानगढ़ में ललिता (पुलिस निरीक्षक) को रात्रिकालीन गश्त जनरल चेकिंग अधिकारी बनाया गया है, जबकि सर्किल संगरिया में हंसराज लूणा (पुलिस निरीक्षक) को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सेक्टर नोहर में सुपरवाइजर चेकिंग अधिकारी के रूप में संजीव कटेवा (वृताधिकारी, भादरा) को नियुक्त किया गया है। उनके अधीन सर्किल रावतसर, नोहर और भादरा में रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था लागू रहेगी। इन सर्किलों में क्रमशः शैतानाराम (सहायक उप निरीक्षक), सुरेशमील (पुलिस निरीक्षक) और राजेन्द्र कुमार (आरपीएस) को रात्रिकालीन गश्त जनरल चेकिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार रात्रि के समय गश्त बढ़ाने का उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारियों को दें।
