हनुमानगढ़। पूर्वा प्रजापति कुम्हार समाज की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। समाज के वरिष्ठ सदस्य सोहनलाल हरकिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया तथा 1 मार्च, रविवार को आयोजित होने वाले होली स्नेह मिलन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यह आयोजन आशीर्वाद मैरिज पैलेस में आयोजित किया जाएगा। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि पूर्वा प्रजापति कुम्हार समाज की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जाना आवश्यक है। इसी क्रम में निर्णय लिया गया कि होली स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान ही नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की जाएगी। समाज के लोगों ने इस पहल को संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। होली स्नेह मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयालराम चकेणिया होंगे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में विशन ढिलवाड़ी शिरकत करेंगे जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अशोक झालामंड अपने विचार रखेंगे। इसके अतिरिक्त अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद खेताराम प्रजापति तथा कॉमेडियन गौरी शंकर एणिया चोहिलावाली भी स्नेह मिलन में शिरकत करेंगे। बैठक के दौरान समाज में बढ़ रही कुरीतियों पर भी गंभीर चर्चा की गई। समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने-अपने विचार रखते हुए सामाजिक सुधार, शिक्षा, आपसी एकता और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने पर बल दिया। बैठक में राजेंद्र एणिया, शंकर लाल तेहनगरिया, रोहिताश मोरवाल, मोहनलाल ओड़िया, दुलीचंद जगरवाल, गोपीराम, गिरधारी लाल हरकिया, भैराराम मोरवाल, विनोद कचावड़िया, हरिराम हरकिया, त्रिलोक एणिया, सुखदेव, मदन तेनगरिया, लेखराम तेनगरिया, बनवारी लाल काम्बिया, कानाराम काम्बिया मौजूद रहे।
