हनुमानगढ़। बैसाखी के पावन अवसर पर चौधरी डेंटल हॉस्पिटल एंड इम्प्लांट सेंटर, हनुमानगढ़ द्वारा गुरुद्वारा श्री सुखा सिंह मेहताब सिंह में एक नि:शुल्क एआई डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिसमें 150 से अधिक मरीजों के दांतों की जांच की गई। आधुनिक एआई डेंटल स्कैनिंग तकनीक के माध्यम से मरीजों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही कैंप में मुफ्त बीपी (ब्लड प्रेशर) और शुगर जांच की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। कैंप के दौरान मरीजों को कैविटी (कीड़ा), दांतों की सड़न, टार्टर (मैल) एवं मसूड़ों की बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया और उचित उपचार के लिए परामर्श दिया गया। इस अवसर पर डॉ. अनमोल कस्वां ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों तक आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है, ताकि हर व्यक्ति को समय पर सही उपचार मिल सके। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के नि:शुल्क डेंटल कैंप विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम में सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि मुख्य सेवेदार जोगा सिंह का विशेष सहयोग रहा। कैंप में डॉ. रचना कस्वां, डॉ. कनिका, डॉ. अनुष्का चुघ, डॉ. नंदिनी अरोड़ा, डॉ. गुरशरण बराड़, डॉ. अमित जाखड़ सहित नर्सिंग स्टाफ इलाहुसैन गाजी, रमन बेनीवाल और प्रियंका ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
