हनुमानगढ़। श्री बाबा रामदेव धाम, रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक हनुमानगढ़ जंक्शन में भादवा सुदी दशमी के अवसर पर बाबा रामदेवजी का विशाल रात्रि जागरण, मेला एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजक के अनुसार 20 सितंबर रविवार (नवमी) को शाम 8.15 बजे से बाबा रामदेवजी का रात्रि जागरण होगा। वहीं 21 सितंबर सोमवार (दशमी) को शाम 7.15 बजे से मेला एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
