
हनुमानगढ़। 69वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय खो-खो (14 आयु वर्ग छात्र-छात्रा) खेलकूद प्रतियोगिता अजमेर जिले के केकड़ी में होगी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली राजस्थान टीम में गांव पक्काभादवां के श्री राम आदर्श विद्या मन्दिर उच्च प्राथमिक विद्यालय के खिलाड़ी पारस राव पुत्र भूपेन्द्र राव का चयन हुआ है। पारस राव विद्यालय की कक्षा 8 का नियमित छात्र है। पारस राव राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा जो 16 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित होगी। पारस राव प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। ज्ञात रहे कि पारस राव गांव पक्काभादवां की श्री राम स्पोर्ट्स व डिफेंस एकेडमी में नियमित अभ्यास करता है। एकेडमी का यह दूसरा नेशनल चयन है। इससे पहले हैप्पी राव नेशनल खेल चुका है जो पारस का ही बड़ा भाई है। कोच सोनूराम व सलामत अली ने राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर खुशी व्यक्त की। एकेडमी डायरेक्टर दलीप भांभू ने एकेडमी के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी व पारस राव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
