भादरा। निनाण, भादरा स्थित साई डिस्कवरी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्राओं ने 95 से लेकर 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय की छात्रा निकिता ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि पारुल ने 97.33 प्रतिशत और पूजा ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी क्रम में एकता शर्मा ने 96.67 प्रतिशत, रिया ने 96.33 प्रतिशत और आशा ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा पायल और भूमिका ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि कृतिका ने 95.33 प्रतिशत और दीपिका ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है। अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने भी छात्राओं को इस सफलता पर बधाई दी।










