– बरामद चिट्टा की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 6 लाख रुपए, आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज
हनुमानगढ़। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूहÓ के तहत टिब्बी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थांे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 28.71 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए है। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि जिले में मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूहÓ अभियान के तहत टिब्बी थाना प्रभारी राकेश सांखला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह और उनकी टीम ने गश्त के दौरान रोही गुड़िया क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने जनाब अली (26) पुत्र मोहम्मद उमर खोखर निवासी वार्ड नंबर 9, टिब्बी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 28.71 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच तलवाड़ा झील थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजपाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जनाब अली के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट का एक मामला टिब्बी पुलिस थाने में दर्ज है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन के स्रोत तथा तस्करी के नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक हरलाल, हेड कांस्टेबल मानाराम, कांस्टेबल श्रवण कुमार तथा पंकज कुमार शामिल रहे।
