हनुमानगढ़। महात्मा गांधी राजकीय स्कूल, कोहला की छात्रा कविता ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कविता की इस शानदार सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। कविता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने भी कविता की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
