हनुमानगढ़। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सोनाक्षी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। सोनाक्षी की इस उपलब्धि से विद्यालय व परिवार में खुशी का माहौल है। सोनाक्षी की इस सफलता पर विद्यालय स्टाफ व परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने बताया कि सोनाक्षी शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और होनहार छात्रा रही है, जिसकी लगन और निरंतर परिश्रम का ही परिणाम है कि उसने इतनी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। सोनाक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। वहीं विद्यालय प्रशासन ने भी छात्रा की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया है।
