हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कर्णपुरा की छात्रा राजेश्वरी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के साइंस संकाय में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राजेश्वरी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता विनोद कुमार और माता मोहिनी को दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और अपनी मेहनत से यह परिणाम संभव हो पाया है। राजेश्वरी का सपना आगे चलकर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने का है। विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
