हनुमानगढ़। महिलाओं के स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रहे ईडीएस आरोग्य महिला टॉनिक को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान देश की राजधानी दिल्ली स्थित भारत का संविधान क्लब के अध्यक्ष सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। इस मौके पर इस आयुर्वेदिक महिला टॉनिक को देश की राजधानी में इतने बड़े मंच पर प्रस्तुत किया गया, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। ईडीएस आरोग्य के प्रबंध निदेशक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि आज भी महिलाओं के स्वास्थ्य की ओर अपेक्षाकृत कम ध्यान दिया जाता है। महंगे उपचार के कारण अक्सर गरीब एवं निम्न वर्ग की महिलाएं उचित इलाज नहीं ले पातीं और लंबे समय तक अपनी समस्याओं व दर्द को सहती रहती हैं। ऐसे में ईडीएस आरोग्य जरूरतमंद महिलाओं तक यह टॉनिक नि:शुल्क पहुंचाता है और उनकी खुशी में सहभागी बनता है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में आरोग्य महिला टॉनिक, जो 20 प्रकार की जड़ी-बूटियों से बना एक आयुर्वेदिक उत्पाद है, महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह टॉनिक महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उन्हें एक स्वस्थ जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. ज्योति यादव ने भी महिला टॉनिक के लाभ और महत्व को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे सभी उपस्थित लोग प्रेरित हुए। यह सम्मान महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार में उत्कृष्ट परिणाम और निरंतर सेवा को देखते हुए प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर ईडीएस आरोग्य टीम सहित सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
