टिब्बी। धर्म वाटिका टिब्बी में 1 मई से 9 मई तक आयोजित जनगणना 2027 के प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण शिविर का आज सफल समापन हुआ। कार्यक्रम मुख्य अतिथि जनगणना विभाग निदेशालय जयपुर में प्रतिनियुक्त हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे अशोक गोदारा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर परमुख्य अतिथि अशोक गोदारा द्वारा अपने उद्बोधन में जनगणना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रशिक्षुओं को पूर्ण आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है तथा प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस मास्टर ट्रेनर एसपी बिश्नोई एवं सुभाष मांडन द्वारा डेमो HLB अलॉट कर व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया। मास्टर ट्रेनर एसपी बिश्नोई ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के सभी दिवस निर्धारित पूर्ण शेड्यूल के अनुसार संचालित किए गए। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन क्विज एवं दोहरान प्रक्रिया को प्रशिक्षुओं ने सत्र का “टर्निंग पॉइंट” बताया, जिससे विषयवस्तु को समझने एवं आत्मसात करने में काफी सहायता मिली। अभ्यास कार्य के पश्चात सभी प्रशिक्षुओं में कार्य के प्रति आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। वहीं प्रशिक्षण स्थल के व्यवस्थापक प्रभारी भवानी सिंह द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।
