हनुमानगढ़। जंक्शन की आईटीआई कॉलोनी स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में श्री राम कथा की शुरुआत सोमवार को शहर में निकाली गई 51 कलशों की यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा शहर के मुख्य-मुख्य मार्गांे से होती हुई कथा स्थल में पहुंचकर सम्पन्न हुई।

कलश यात्रा के दौरान भक्तों ने भजनों पर नाचकर खुशी मनाई। कथा का आयोजन श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर समिति व पुजारी चानणराम की ओर से करवाया जा रहा है। कथा का आयोजन नौ दिन यानि 13 जनवरी तक होगा।

कथा का समय दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। कथा का वाचन गौरीशंकर गौड़ मसीतांवाली हैड के मुखारबिन्द से होगा। आयोजकों ने अधिकाधिक भक्तों से कथा का श्रवण करने की अपील की।
