- राजस्थान संपर्क पोर्टल एवं डीएम डेली जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश, एसपी के साथ भादरा थाने का किया निरीक्षण
हनुमानगढ़। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को उपखंड कार्यालय भादरा में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों, डीएम डेली जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों तथा राजस्व न्यायिक प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। उपखंड अधिकारी भागीरथ राम ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों से परिवादों एवं प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की समस्याओं के प्रभावी एवं त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस थाना भादरा का किया निरीक्षण
जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने इस दौरान पुलिस थाना भादरा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य भी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने थाना स्तर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

