हनुमानगढ़। भादरा नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन मांगीलाल गोयल के हनुमानगढ़ स्थित भाजपा नेता संजय शर्मा के गोल्डन सिटी निवास पर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू एवं जिला पदाधिकारियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. भारत भूषण शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, जिला प्रवक्ता एवं नगर मंडल अध्यक्ष आशीष पारीक, भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद गौरव जैन, अमृतपाल सिंह, बलकरण सिंह सहित गोल्डन सिटी के कई नागरिक मौजूद रहे। भाजपा नेता संजय शर्मा ने बताया कि भादरा नगर पालिका के 40 में से 28 मत प्राप्त कर भाजपा को भादरा में जिले की सर्वाधिक बड़ी जीत मिली है। नवनिर्वाचित चेयरमैन मांगीलाल गोयल ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भादरा विधायक संजीव बेनीवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू के नेतृत्व में भादरा शहर का ऐतिहासिक विकास किया जाएगा। जनहित के कार्यांे में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी।
