– नई धान मंडी में हुई विकसित भारत संकल्प सभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याण एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जंक्शन की नई धान मंडी में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन हुआ। संबोधन के माध्यम से देश के विकास, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संदेश दिया गया। इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षांे की सेवाएं निश्चित रूप से भारत को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। प्रधानमंत्री ने देश को विकसित भारत की ओर ले जाने के लिए जिस दिशा में काम किया है, उससे 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य साकार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के माध्यम से जलाई गई सेवा ज्योति तब तक जलती रहेगी, जब तक देश विकसित भारत नहीं बन जाता। डेलू ने कहा कि पिछले 25 वर्षांे में गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। ये योजनाएं निश्चित रूप से 2047 में विकसित भारत के निर्माण में कारगर सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से आज भारत लगातार विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है और पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अमित सहू, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, पूर्व विधायक धर्मंेद्र मोची, पूर्व जिला प्रमुख दमयंती बेनीवाल, डॉ. भारतभूषण शर्मा, ओम सोनी, नितिन बंसल, संजय शर्मा, महादेव भार्गव, पारितोष सारस्वत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
