– 15 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई रेलगाड़ियों का संचालन आंशिक रूप से बंद और कुछ का मार्ग परिवर्तित
हनुमानगढ़। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के लालगढ़ यार्ड में समपार फाटक संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के कारण कुछ रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, जबकि कई रेलगाड़ियों का संचालन आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा। इसके अलावा एक रेलसेवा परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी तथा एक ट्रेन को रेगुलेट किया जाएगा। गाड़ी संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर रेलसेवा 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19720 सूरतगढ़-जयपुर रेलसेवा 13 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19719 जयपुर-सूरतगढ़ रेलसेवा 14 और 15 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 10 और 11 अक्टूबर को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस हनुमानगढ़ तक ही संचालित होगी। हनुमानगढ़-लालगढ़ के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 13 और 14 अक्टूबर को लालगढ़ के स्थान पर हनुमानगढ़ से संचालित होगी। लालगढ़-हनुमानगढ़ के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 13 और 14 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। जैसलमेर-बीकानेर के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 12 और 13 अक्टूबर को साबरमती से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19407 साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस बीकानेर तक ही संचालित होगी। बीकानेर-लालगढ़ के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस 13 और 14 अक्टूबर को लालगढ़ के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। लालगढ़-बीकानेर के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22471 लालगढ़-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 13 और 14 अक्टूबर को लालगढ़ के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। लालगढ़-बीकानेर के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। दिल्ली सराय से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12455 दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस 12 और 13 अक्टूबर को सूरतगढ़ तक ही संचालित होगी। सूरतगढ़-बीकानेर के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12456 बीकानेर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 13 और 14 अक्टूबर को बीकानेर के स्थान पर सूरतगढ़ से संचालित होगी। बीकानेर-सूरतगढ़ के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 17602 श्रीगंगानगर-काचीगुडा रेलसेवा के संबंध में जारी सूचना के अनुसार, 13 अगस्त को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ़-सादुलपुर-चूरू होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर इस ट्रेन का ठहराव हनुमानगढ़, एलनाबाद, नोहर, तहसील भादरा और सादुलपुर स्टेशनों पर रहेगा। गाड़ी संख्या 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित समय से 1 घंटा 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
