हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल व ईंट भट्ठा परिसर से दो बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस के अनुसार नरेश कुमार (30) पुत्र गोपीराम निवासी वार्ड एक, चक 31 एनडीआर, चौहिलांवाली पीएस टाउन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसका भाई रामचन्द्र 18 दिसम्बर 2025 को उसकी बाइक नम्बर आरजे 31 एसएम 3861 पर सवार होकर टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय गया था। इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति जिला अस्पताल परिसर से उसकी बाइक चोरी कर ले गया। प्रकरण की तफ्तीश एएसआई दलीप सिंह कर रहे हैं। वहीं दूसरे मामले में विनोद कुमार (34) पुत्र कृष्णलाल निवासी वार्ड दो, गांव जाखड़ांवाली पीएस पीलीबंगा ने रिपोर्ट प्रस्तुत की कि वह चार जनवरी को अपने भाई की बाइक नम्बर आरजे 31 एसआर 7062 पर सवार होकर चक 16 एमडी, मुण्डा स्थित गणेश ईंट उद्योग पर पहुंचा। उसने ईंट भट्ठा पर बाइक खड़ी कर दी। रात्रि 10.30 बजे के बाद कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया। इस प्रकरण का अनुसंधान एएसआई राजाराम स्वामी कर रहे हैं।
