हनुमानगढ़। बाबा रामदेव के जागरण एवं मेले के उपलक्ष्य में भादरा तहसील के ग्राम रामगढ़िया में 32वीं वॉॅलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 28 जनवरी को सुबह 10 बजे से बाबा रामदेव जी मंदिर के पास, ग्राम रामगढ़िया में आयोजित होगी। आयोजन समिति के अनुसार यह प्रतियोगिता एकदिवसीय होगी, जिसमें विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपए व ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपए व ट्रॉफी, तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार 3100-3100 रुपए व ट्रॉफी निर्धारित किए गए हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 200 रुपए तथा ऑन-डेस्क पंजीकरण शुल्क 1100 रुपए रखा गया है। प्रत्येक टीम एक ही पंचायत की होगी तथा मुकाबले न्यू मीडियम शूटिंग वॉलीबॉल नियमों के तहत कराए जाएंगे। रेफरी से संबंधित किसी भी विवाद में समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए चाय, पानी, भोजन एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। टीमों से अपील की गई है कि वे प्रतियोगिता से पूर्व फोन के माध्यम से अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें।
