हनुमानगढ़। गांव अमरपुरा थेड़ी स्थित बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में बाबा रामदेव जी महाराज के जागरण एवं भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम रविवार, 1 फरवरी को आयोजित होगा। सुबह 9.15 बजे भण्डारे का शुभारंभ किया जाएगा, जबकि सुबह 10.15 बजे बाबा रामदेव जी महाराज का जागरण प्रारंभ होगा। जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक चन्द्रभान कामडू (फतेहगढ़ वाले) की ओर से बाबा रामदेव जी के भजनों का गुणगान किया जाएगा।
