रावतसर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बाल कल्याण समिति बैंच मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल की प्रेरणा से सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल की गई चक 9 डी डब्ल्यू एम स्थित गौतम ईंट उद्योग पर कार्यरत श्रमिक परिवारों के बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म कपड़े एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। गोयल की प्रेरणा से युवा आकाश नाई, अनिल छींपा एवं रजत स्वामी के सहयोग से गर्म कपड़े व पाठ्य सामग्री वितरण की गई । बेंच मजिस्ट्रेट गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं सहित सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना एवं उनके सुरक्षित भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करना रहा। इस अवसर पर एएसआई रविन्द्र मीणा, भट्ठा संचालक राजेंद्र सिंह सूडा, गौतम बंसल, नितेश ढालिया, राजू माहला तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष ताराचंद ढालिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।इस अवसर पर भट्टा संचालक गौतम बंसल ने बालिका दिवस को सार्थक करते प्रवासी श्रमिको के बालिकाओं और बच्चों के लिए ईंट भट्टे पर 1-2 दिन में विद्यालय शुरू करने की घोषणा की।
