ऐलनाबाद। सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. सुनील कुमार का कॉलेज प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा परिसर में पौधारोपण कर किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था।मंच संचालन सहायक प्रोफेसर दीपशिखा द्वारा किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण स्वयंसेविकाओ द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रेरक नाटक रहे। छात्राओं ने नाटकों के माध्यम से ‘नशा मुक्ति’ और ‘पर्यावरण संरक्षण’ जैसे गंभीर विषयों पर मार्मिक प्रस्तुति दी। इन नाटकों ने न केवल उपस्थित दर्शकों को भावुक किया, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कड़ा संदेश भी दिया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों में समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करता है। उन्होंने छात्राओं औको प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन और सेवा भाव ही असली सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष जगदीश मेहता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. करुण मेहता, सीआरडीएवी स्कूल के प्रिंसिपल कमल मेहता, मैनेजमेंट सदस्य डॉली मेहता,सीआरडीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ भूषण मोंगा और सीआरडीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. रणजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा ने भी उपस्थित स्वयंसेविकाओ को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं द्वारा सात दिनों तक किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि समाज सेवा से ही व्यक्तित्व में निखार आता है। कॉलेज के चेयरमैन ईश कुमार मेहता ने मुख्य अतिथि का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार होती हैं। कार्यक्रम की सफलता पर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. करुण मेहता ने भी अपने विचार रखे और सभी वालंटियर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सात दिवसीय रिपोर्ट पढ़ते हुए प्रोग्राम ऑफिसर दीपिका रानी ने बताया कि कैंप के दौरान छात्राओं ने न केवल सफाई अभियान चलाया बल्कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता रैली भी निकाली। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर किरणदीप कौर और सिमरन कौर के नेतृत्व में कैंप का संचालन बेहद सफल रहा। समारोह में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रियंका को ‘बेस्ट एनएसएस कैंपर’ और इसके साथ ही खुशप्रीत कौर, हरमन सैनी, हरमन कौर, अनुरीत कौर, केसर कौर, परनीत कौर, सेजल, गगन, मनीष और पारस को ‘बेस्ट वॉलंटियर्स’ चुना गया। कार्यक्रम के दौरान सहायक प्रोफेसर अनंत कथूरिया कंवलजीत कौर, प्रभजोत कौर, शैफी सरदाना,पूजा, महक, रितु, देवजोत , जैस्मिन आराधना मेहता शालू मेहता चारु मेहता बसंत कौर गुरप्रीत कौर अर्जुन सिंह अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।अंत में कॉलेज स्टाफ और मैनेजमेंट सदस्यों की उपस्थिति में सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
