रावतसर। 2 फरवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन व सामूहिक 1100 श्री हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम के लिए पीला चावल व प्रचार अभियान का शुभारम्भ स्थानीय प्राचीन श्री हनुमान मंदिर से शुरू हुआ। इस अवसर पर श्री विजय महामंत्र व हनुमान चालीसा पाठ से शुरुआत करके मंत्रोच्चार के साथ पीले चावल करते हुए प्रचार शुरू किया गया व हनुमान जी मंदिर व बाबा रामदेव जी मंदिर सहित मुख्य बाजार में निमंत्रण पत्र दिए गए।

इस अवसर पर पुजारी सुनील दायमा, कार्यक्रम के संरक्षक अरविंद बिहाणी, संयोजक विष्णु शर्मा व बजरंग सैन, ओम सुथार, कालूराम सुथार, रिछपाल सोनी, रामावतार सोनी, काशी सैन, रोहित सोनी, प्रेम वर्मा, राहुल शर्मा, कैलाश शर्मा, सत्यनारायण सोनी, सुखराम छिम्पा, नंदलाल भार्गव, हनुमान सैनी, पवन मित्तल, सुरेश खदरिया, देवराज सैनी व मार्केट के अन्य व्यवसायी तथा मातृशक्ति उपस्थित रहे। संरक्षक अरविंद बिहाणी ने बताया कि 2 फरवरी सोमवार को सामूहिक 1100 श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में समाज के पुरुष, मातृशक्ति व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं भाग लेंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
