ऐलनाबाद। खंड के गांव मिठनपुरा की उभरती हुई समाजसेवी संस्था शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा को आज उपमंडल स्तर पर आयोजित 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के उपलक्ष पर आयोजित राष्ट्रीय पर्व कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित.किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने बातचीत के दौरान बताया कि उनकी यह संस्था सन 2013 से 2020 तक शहीद भगत सिंह युवा क्लब के रूप मे पौधारोपण अभियान,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान,नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान,गरीब असहाय लोगों की मदद करना,गरीब कन्याओं की शादी में आर्थिक रूप से मदद करना व अन्य विभिन्न सामाजिक कार्यों मैं बढ़-चढ़कर भाग लेती है वहीं 2021 से अब तक शहीद भगत सिंह ट्रस्ट के रूप में लगातार इन सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभा रही हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उपमडल पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने का पूरा श्रेय समस्त ग्राम वासियों को दिया।उन्होंने कहा कि उनके गांव के समस्त ग्रामवासी युवा नौजवान समय-समय पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य करते रहते हैं जिसमें समस्त ग्रामवासी इस संस्था को आर्थिक रूप के साथ-साथ अन्य प्रकार से भी महत्वपूर्ण सहयोग व आशीर्वाद दे रहे हैं जिसके बलबूते पर ही आज सस्था यहां तक पहुंची है उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके गांव का नाम ऐलनाबाद उपमंडल स्तर पर भी याद किया जाने लगा है जिससे ना केवल उनकी संस्था का मान- सम्मान बढा है बल्कि गांव का भी नाम रोशन हुआ है। ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियो ने इस कार्यक्रम में सम्मानित करने पर समस्त ऐलनाबाद प्रशासन व समस्त ग्रामवासियो का आभार व धन्यवाद जताया।

गांव मिठनपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें लड़के व लड़कियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की और विद्यालय में मेरिट प्राप्त छात्र-छात्राओं व सांस्कृतिक पस्तुति देने वाले बच्चों को विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश बाना व विद्यालय मनेजमेंट द्वारा सम्मानित किया गया। वही ट्रस्ट को भी गांव के राजकीय विद्यालय में भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बाना,केमिस्ट्री लेक्चार प्रहलाद छिंपा,पंजाबी लेक्चार जलंधर सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्कूल स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे।
