ऐलनाबाद। निमोद ग्राम में महंत दिनेश गिरी पिठाधीश्वर श्री बुद्धगिरी मंडी पधारे जिनका ग्राम वासियों ने बहुत ही उत्साह के साथ स्वागत करते हुए माला एवं साफा पहनाकर. पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया जय श्री राम, सनातन धर्म, भारत माता की जय.जयकारे लगाते हुए स्वागती गगन भेदी जयकारे भी लगाये गये. दिनेश गिरी महाराज बहुत ही प्रसन्न हुए और उन्होंने कहा निमोद गांव सनातनी गांव है सनातन धर्म सब के अंदर देख रहा हूं सनातन धर्म में विराट हिंदू सम्मेलन का जो आयोजन हुआ उससे भी मैं बहुत खुश हूं इस मौके पर युवाओं मैं बहुत उत्साह देखने को मिला रतनलाल जांगिड़,लोकेश भार्गव, अजय सोनी, सुनील शर्मा,मनोज भार्गव,नेमीचंद कुशवाहा सुमित अग्रवाल,मनोज टेलर जुगल शर्मा धनेश,रतनलाल राठी,नथमल पटवारी,पवन जोशी एवं सनातनी मोजूद थे।



