हनुमानगढ़। टाउन स्थित टाइम्स पब्लिक स्कूल में देशभक्ति और संवैधानिक मूल्यों की भावना से परिपूर्ण तीन दिवसीय गणतंत्र दिवस उत्सव का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष सागरमल लड्ढा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को गणतंत्र दिवस एवं भारतीय संविधान के महत्व पर प्रेरक संबोधन दिया। संस्थान निदेशक गोपाल किशन लड्ढा एवं कपिल लड्ढा ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, अनुशासन और नागरिक कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया। प्राचार्य नेहा शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक सोच और देश के प्रति समर्पण की भावना सुदृढ़ होती है। कार्यक्रम के दौरान संविधान के आदर्शां, नागरिक दायित्वों तथा युवा पीढ़ी की जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति नारों और उत्साह से गूंज उठा। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी राष्ट्रीय पर्वांे, संवैधानिक शिक्षा, गतिविधियों और कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाता रहेगा, ताकि वे एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक के रूप में राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें। इस आयोजन में विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
