हनुमानगढ़। श्री भट्टनेर दुर्ग स्थित श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, हनुमानगढ़ टाउन में 28वां ध्वजारोहण समारोह श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। ध्वजारोहण का पुण्य कार्य राजकुमार जैन लोकतंत्र सेनानी देहदानी परिवार द्वारा संपन्न कराया गया।



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर डॉ. पारस जैन, कमल जैन, राजेंद्र बेद, राजेंद्र बोथरा पूर्व तहसीलदार, नरोतम सिंगला पूर्व अध्यक्ष, फूड ग्रेन, विवेक, नवीन, हिमांशु सहित जैन समाज के अनेक भाई-बहन उपस्थित रहे।




कार्यक्रम में बाहर से आए साधर्मिक बंधुओं की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। सूरतगढ़ से सुरेंद्र चोपड़ा, सुशील सेठिया, अशोक डागा परिवार सहित, पीलीबंगा से सुभाष डागा, फाजिल्का से राजेंद्र डागा एवं बिमल जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना में भाग लिया।

समारोह के अंत में राजकुमार कोचर परिवार की ओर से सभी उपस्थित साधर्मिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया तथा स्वामी वात्सल्य का लाभ लिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
